Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

चलती कार पर गिरा पत्थर, एक महिला की मौत 4 अन्य घायल।

चलती कार में पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई है और कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय प्रोमि...

चलती कार में पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई है और कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय प्रोमिला देवी पत्नी राम सिंह निवासी गांव रूंझ डाकघर कटिंडी तहसील पधर जिला मण्डी के रूप में हुई है। यह हादसा मण्डी शहर के साथ लगते विंद्राबणी में बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे के बाद पेश आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार महिलाए अपने भांजे के साथ पंडोह से मण्डी की तरफ लौट रही थी। जैसे ही कार (एचपी 33 ई 9028 ) विंद्रावणी के पास पहुंची तो अचानक पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर कार का शीशा तोड़ते हुए कार सवार महिला पर जा गिरा। जिससे महिला बेहोश हो गई।
कार चालक यशपाल निवासी गांव किपड़ तहसील मण्डी ने तुरंत प्रभाव से उसी गाड़ी के माध्यम से अपनी घायल बुआ को मण्डी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक यशपाल व अन्य तीन महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं और सभी की हालत सामान्य है। एएसपी मण्डी सागर चंद्र ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments