Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान।

उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में जहां चुनाव के दौरान क्रॉ...

उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश में जहां चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग का अंदेशा बना हुआ है, वहीं हिमाचल में भी कुछ ऐसा ही हाल है। हिमाचल में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के अपोजिट भाजपा से हर्ष महाजन उम्मीदवार हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव में क्रॉस वोटिंग हो सकती है। यही कारण है कि सोमवार को भाजपा ने कांग्रेस के व्हिप के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। उधर, उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के आठ विधायकों को लेकर संशय बना हुआ है। बहरहाल, कुछ भी हो चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और रात तक परिणाम सामने आ जाएंगे । बता दें कि 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं। इनमें से 12 राज्यों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की 1 राज्यसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा है।

No comments