हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे और वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को बड़ा झटका लग...
विक्रमादित्य सिंह को बड़ा झटका लगा है। अब उन्हें अपनी पत्नी सुदर्शना सिंह को हर महीने 4 लाख रुपए भरण-पोषण के देने होंगे।
मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना सिंह राजसमंद के चूंडावत आमेट रियासत परिवार से संबंध रखती हैं। सुदर्शना सिंह ने अक्तूबर, 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत पति के खिलाफ परिवाद पेश किया था।
सीनियर वकील भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह को केस चलने तक अंतरिम भरण-पोषण के रूप में हर महीने 4 लाख रुपए देने होंगे। विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना का विवाह मार्च, 2019 में जयपुर में हुआ था। विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया। कोविड महामारी के समय से दोनों अलग रह रहे थे।
No comments