Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल: पांच मंत्रियों को दिए गए नए विभागों के प्रभार।

शिमला(जी आर भारद्वाज): शुक्रवार को हिमाचल मंत्रिमंडल में विभागों में बदलाव किया गया। पांच मंत्रियों को उनके वर्तमान विभाग के अति...

शिमला(जी आर भारद्वाज): शुक्रवार को हिमाचल मंत्रिमंडल में विभागों में बदलाव किया गया। पांच मंत्रियों को उनके वर्तमान विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्यभार दिया गया है। राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या जाकर चर्चा में रहने वाले विक्रमादित्य सिंह को शहरी विकास विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वह अभी लोकनिर्माण विभाग के अध्यक्ष है। पिछले दिनों खेल विभाग उनसे वापस लेकर यादविंदर गोमा को सौंप दिया गया।हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल हुए राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा को भी अधिक कार्यभार दिया गया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री का पद भी राजेश धर्माणी को मिलेगा, जो हाऊसिंग और टीसीपी विभागों को भी देखेंगे। आयुष और खेल मंत्री यादविंदर गोमा को भी लॉ एंड लीगल रेमेम्बरेन्स का कार्यभार सौंपा गया है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को पब्लिक ग्रीवेंस का रिड्रेसल दिया गया है, जबकि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रियों को नए विभागों की जिम्मेदारी दी।ध्यान दें कि राज्य मंत्रिमंडल में अभी भी एक मंत्री पद रिक्त है। वर्तमान में कैबिनेट में 11 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

No comments