Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

ए0पी0 अंशुमान,एडीजी (ADG), अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया गोष्ठी आयोजन।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/उत्तराखंड : (28/03/2024) श्री ए0पी0 अंशुमान,एडीजी (ADG), अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस...

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/उत्तराखंड : (28/03/2024) श्री ए0पी0 अंशुमान,एडीजी (ADG), अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु उत्तराखण्ड राज्य को आवंटित शेष केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल एवं राज्य सशस्त्र/आईआर बल के जनपदवार व्यवस्थापन के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर निम्न निर्देश दिए गए...
1. केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की जो बाकी कंपनियां प्रदेश में आनी हैं, उनके व्यवस्थापन हेतु समय से प्लान बनाने के निर्देश दिए।
2. केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों हेतु जनपदों में रहने, खाने, आवागमन और लाईजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।
3. हाई एल्टीट्यूड में कर्मियों के डिप्लॉयमेंट हेतु तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाए। जवानों के कल्याण पर भी ध्यान दिया जाए।
गोष्ठी में सुश्री पी0 रेणुका देवी, DIG/राज्य पुलिस उप नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा लोक सभा निर्वाचन- 2024 में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के व्यवस्थापन के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमे प्राप्त होने वाले केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के डी0-बोडिंग प्लॉन, व्यवस्थापन, लॉजिस्टिक एवं आवागमन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के एक्मोडेशन हेतु जनपदो में पूर्व से ही तैयारियां की गयी हैं। साथ ही सभी जनपदों में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल के लाईजन हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। उक्त गोष्ठी में श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी एण्ड एम/नोडल अधिकारी सी0ए0पी0 एफ0, श्री आर0जी0 वर्मा, उप महानिरीक्षक सी0आर0पी0 एफ0, श्री संजीव यादव, उप महानिरीक्षक, एस0एस0बी0, श्री अरूण कुमार रौथाण, द्वितीय कमाण्ड अधिकारी आई0टी 0वी0पी0, श्री सुनील पोखरियाल, डिप्टी कमाण्डेंट आई0टी 0बी0पी0 एवं श्री हेमन्त, डिप्टी कमाण्डेंट बी0एस0एफ0, श्री सी0डी0 अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय/सहायक नोडल अधिकारी, सी0ए0पी0एफ0 द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा हिमाचल राज्य सशस्त्र बल, सी0आर0 पी0 एफ0, सी0आई0एस0एफ0 व आई0टी0बी0पी0 के अन्य अधिकारियों द्वारा वी0सी0 के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

No comments