Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

उज्जैन के महाकाल मंदिर में लगी आग, 13 लोग झुलसे।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह अचानक आग लग ...

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से 13 लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि भस्म आरती के दौरान होली खेलते समय यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम से बात कर मामले की जानकारी ली है।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में सीएम मोहन यादव से बात कर जानकारी ली है। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। अमित शाह ने कहा मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह भस्म आरती के दौरान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह के अंदर आग लग गई। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मंदिर के पुजारी ने आग लगने की घटना पर बताया कि हर रोज की तरफ आज भी भगवान महाकाल की भस्म आरती हो रही थी। लोग होली खेल रहे थे। ऐसी संभावना है कि जब कपूर आरती हो रही थी, उसी दौरान केमिकलयुक्त गुलाल कपूर आरती में जा गिरा, जिससे आग लग गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग आरती देखने पहुंचे थे।

No comments