Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के 49 विधायकों का बढ़ सकता है सुरक्षा घेरा, सीआईडी द्वारा लिखा गया पत्र।

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के सियासी घटनाक्रम के बीच 49 विधायकों की सुरक्षा बढ...

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के सियासी घटनाक्रम के बीच 49 विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। इनमें सात मंत्री भी शामिल हैं। सीआईडी मुख्यालय ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों और थाना प्रभारियों को पत्र लिखकर मंत्रियों और विधायकों को धमकी संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। सीआईडी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अगर इन्हें धमकियां आ रही हैं तो इस बारे में जानकारी साझा करें। सूची में सात मंत्रियों में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी और आयुर्वेद मंत्री यादवेंद्र गोमा का नाम शामिल है। 
इसके अलावा कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के नामों का भी जिक्र किया गया है। सीआईडी की ओर से ये पत्र जारी किया गया है। सीआईडी को ये भी जानकारी मिल रही है कि कई विधायकों को धमकियां मिल रही है। सूची में इनके नाम है शामिल अजय सोलंकी, अनिल शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, आशीष बुटेल, बलवीर वर्मा, भवानी सिंह पठानिया, भुवनेश्वर गौड, चंद्र कुमार, चंद्रशेखर, डीएस ठाकुर, दिलीप ठाकुर, दीपराज, धनीराम शांडिल, हंसराज, हरीश जनारथा, इंद्र सिंह गांधी,जगत सिंह नेगी, जनक राज, जीत राम कटवाल, केवल सिंह पठानिया, किशोरी लाल, कुलदीप सिंह पठानिया, लोकेंद्र कुमार, नीरज नैयर, पवन काजल, प्रकाश राणा, पूर्ण चंद ठाकुर, आरएस बाली, राजेश धर्माणी, राम कुमार, रणवीर सिंह निक्का, रणधीर शर्मा, रीना कश्यप, संजय अवस्थी, सतपाल सिंह सत्ती, सुखराम चौधरी, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शौरी, सुरेश ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, विक्रमादित्य सिंह, विनय कुमार, विनोद कुमार, विनोद सुलतानपूरी, विपिन सिंह परमार और यादवेंद्र गोमा का नाम शामिल है।

No comments