Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप, 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ गैंगरेप की यह बेहद शर्मनाक घटना झारखंड के दुमका ...

भारत घूमने आई स्पेन की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला के साथ गैंगरेप की यह बेहद शर्मनाक घटना झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पेश आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को कुछ युवकों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के साथ उसका पति भी था  जो घायल हुआ है। महिला की शिकायत पर इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्पेन की महिला और उसका पति अलग-अलग बाइक पर घूमने निकले थे। देर शाम को वह हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास टेंट लगाकर विश्राम के लिए रुके थे। जब महिला टेंट में थी इसी दौरान करीब 7-8 लोग वहां पहुंचे और पहले उन्होंने महिला और उसके पति के साथ मारपीट की और फिर महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने पति के साथ बाइक चलाकर दुमका अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

No comments