Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

कोटला कलां में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भुट्टो का पुतला।

ऊना/अंकुश शर्मा:कोटला कलां में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से बर्खास्त किए गए विधायक देवेंद्र भुट्टो...


ऊना/अंकुश शर्मा:कोटला कलां में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से बर्खास्त किए गए विधायक देवेंद्र भुट्टो के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक शर्मा ने न केवल देवेंद्र भुट्टो, बल्कि सभी 6 विधायकों को पार्टी का गद्दार बताया।
उन्होंने कहा कि विधायक ने उन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया है, जिन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए चुनाव में विधायक का साथ दिया और उन्हें विधानसभा की दहलीज पार करवाई। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में 32 वर्ष बाद कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। जीत हासिल करने के बाद देवेंद्र भुट्टो ने जनता के साथ धोखा किया है, जिसको लेकर हर गली चौराहे पर विरोध होगा। उन्होंने कहा कि सभी विधायक पैसो पर बिक गए, जो कि एक शर्मनाक घटना है।
उन्होंने कहा कि देवेंद्र भुट्टो आज कुटलैहड़ में विकास न होने की बात कर रहे हैं, जबकि सुक्खू सरकार में कुटलैहड़ में विकास कार्यों को काफी गति मिली है। उन्होंने कहा कि विधायक का विधानसभा क्षेत्र में लौटने पर भी जोरदार विरोध किया जाएगा। उधर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बैंस ने कहा कि देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ की जनता के साथ धोखा किया है, जिसका आने वाले समय में जनता मुंह तोड़ जबाव देगी।
इस मौके पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बैंस, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मदन मोहन सैनी, महासचिव प्रवीण दुआ, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश दत्त, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, मोहनलाल, सचिव अजमेर, राम सिंह, रोशन लाल, दौलत राम, देशराज, सतपाल, पूरन चंद, अरुण कुमार, मोती लाल, रतन चंद, शीश पाल, पवन कुमार, कुलदीप सिंह, विपिन बाली, रणजीत सिंह, अशोक कुमार, अंकित शर्मा, पंकज, सुमित पुरेवाल, अमन शर्मा, सुशील, रोबिन, इशू राणा, अजय, युवराज, वंश, यशप्रीत, गौरव सोनी, रमन, अभय सिंह, आदित्य व आशीष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments