Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

झूठे वायदों और कर्मचारियों का शोषण कर रही हिमाचल में सुक्खू सरकार : भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ।

आज तक कोई ऐसी सरकार नहीं आई जो कर्मचारी के विरोध में निर्णय लेती हो यह पहली ऐसी कांग्रेस की सरकार है।जो अपने वायदे कर्मचारियों के साथ किए वह...

आज तक कोई ऐसी सरकार नहीं आई जो कर्मचारी के विरोध में निर्णय लेती हो यह पहली ऐसी कांग्रेस की सरकार है।जो अपने वायदे कर्मचारियों के साथ किए वह कोई पूरा नहीं किया है।उल्टा कर्मचारियों को विरोध में फैसला लिया है जैसे कि महंगाई भत्ते की किस्त जो 4% कर्मचारियों को दी है,वह भी किसतों में दी गई है।जो कर्मचारी को एरियर्स दिया है, वह भी किस्तों में दिए गए हैं।प्रदेश में 10 साल लगेंगे 15 साल लगेंगे यह पहली ऐसी सरकार है जो कर्मचारी के विरोध में फैसला लिया है।  भाजपा सरकार जब जब रही है उन्होंने कर्मचारियों को हितों की रक्षा की है,साथ में कर्मचारियों को समय-समय पर महंगाई भत्ते की रकम दी है और ऐसा कभी नहीं किया है। जैसे कांग्रेस सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने  हिमाचल सरकार बनने से पहले महिलाओं के साथ भी विश्वास घात किया था  कि 1500-1500  महिलाओं देंगे।
इसी तरह आज कर्मचारियों के साथ छल कर रहे हैं जो वायदे उन्होंने पहले किए थे कि हम समय-समय पर कर्मचारियों के मांगे पूरी करेंगे और एरियर देंगे और समय-समय पर डीए देंगे। परंतु आज दुख इस बात का है कि जो  कांग्रेस की सरकार  हिमाचल में है उन्होंने अपने भाइयों को निकाल दिया है,और झूठे सुभाष चंद्र के फोटो ली थी। आज कांग्रेस सच्चाई का पता चल गया है यह कर्मचारी विरोधी सरकार है इनके बहकावे में कर्मचारी भविष्य में ना आए हिमाचल का कर्मचारी आज अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। और अब कर्मचारी जान चुके हैं कि यह यह सरकार कर्मचारी हितैषी नही है, इसलिए इस सरकार को भी पता चल जाए कि हमने कर्मचारियों के साथ जो वायदे पहले किए है ,उसको हमने पूरा नहीं किया है। जब से हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया है, तब से ये सरकार पहली है, जिन्होंने कर्मचारियों को तथा पेंशनरों को घोखा दिया है। भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव कुमार वशिष्ठ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, कि ऐसी कांग्रेस सरकार से कर्मचारियों को बच कर रहना चाहिए तथा महिलाओं को भी संकेत देना चाहिए की जब भी चुनाव आते हैं।यह हमेशा ही ऐसे हथकंडे बनाते हैं सिर्फ वोट लेने के लिए  बड़े बड़े वायदे करते हैं, और भविष्य में सब  अपने वायदों को भूल जाते हैं। कर्मचारियों को विश्वास नहीं करना चाहिए लोकसभा चुनावों में कर्मचारी आपको आइना दिखाएंगे।

No comments