Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 09 अप्रैल को गगरेट दौरे पर : चैतन्य शर्मा

दौलतपुर/अंकुश शर्मा: केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 09 अप्रैल को गगरेट के उमेद पैलेस मे दोपहर वा...

दौलतपुर/अंकुश शर्मा:केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर 09 अप्रैल को गगरेट के उमेद पैलेस मे दोपहर वाद अढ़ाई बजे एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि इसी सभा के दृष्टिगत रविवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई मे रणनीति बनाई गयी। इस अवसर पर जिला पार्षद सुशील कालिया, नरेंद्र ठाकुर, सतीश शर्मा विजय चौधरी, अनिल डढ़वाल,लक्ष्मी जरियाल, मंजू जरियाल,तरसेम सिम्मी, संजीव पाराशर, अजय ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 09 अप्रैल को गगरेट के उमेद पैलेस मे दोपहर वाद अढ़ाई बजे होने वाली जमसभा को सफल बनाने के लिए जुट जाये और हर वूथ से कार्यकर्ताओ एवम आमजनमानस लेकर जनसभा मे पहुंचे ताकि भाजपा 400 पार लक्ष्य को हासिल किया जा सके। 

    चुनाव के लिए भाजपा मंडल गगरेट की चार                    दिवसीय कमेटी गठित 
मंडल गगरेट भाजपा की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई जिसमें चुनाव हेतु चार दिवसीय कमेटी का सर्वसम्मती से गठन किया गया। कमेटी मे कांगड़ा बैंक के निदेशक पवन नंबरदार, जिला पार्षद सुशील कालिया, संगीता देवी एवम राजीव शर्मा का नाम शामिल है और कमेटी को उपचुनाव के अभियान मे सारी रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

चलेट मे मंडल गगरेट भाजपा बैठक मे रणनीति बनाते भाजपा कार्यकर्ता

No comments