Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पुलिस और नशा तस्करों के बीच फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल, एक गिरफ्तार

  अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के पास पुलिस और ड्रग्स तस्करों के बीच आज सुबह मुठभेड़...

 

अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय के पास पुलिस और ड्रग्स तस्करों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव लखमीपुर के पास कुछ ड्रग्स तस्कर मौजूद हैं। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने तुरंत रेड कर दी। इस दौरान पुलिस और नशा तस्करों के बीच एनकाउंटर हो गया। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


तस्करों द्वारा पहले पुलिस पर फायरिंग -

आपको बता दें कि जब पुलिस रेड करने पहुंची तो तस्करों द्वारा पहले पुलिस पर फायरिंग की गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। करीब दस मिनट तक चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने मौके एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया था।


नशीले पदार्थ और अवैध हथियार भी बरामद -

पुलिस आरोपी का अगला पिछला लिंक खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी कितनी देर से इस काम में लिप्त था। सूत्रों के अनुसार आरोपियों से कुछ नशीले पदार्थ और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। जल्द फिरोजपुर में ही आरोपियों के खिलाफ अलग से एक और एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, जल्द आरोपी का पुलिस सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाएगी। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।


No comments