Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

आनी अस्पताल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हुए 90 लोग, 10 लोग फंसे, प्रशासन ने चलाया राहत एवम बचाव कार्य अभियान।

 डी. पी.रावत। आनी, 14 जून। ➡️मैगा मॉक ड्रिल के तहत सिविल अस्पताल आनी को बनाया गया घटना स्थल। ➡️उपमण्डल स्तर के सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचार...

 डी. पी.रावत।

आनी, 14 जून।

➡️मैगा मॉक ड्रिल के तहत सिविल अस्पताल आनी को बनाया गया घटना स्थल।

➡️उपमण्डल स्तर के सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने मॉक ड्रिल में लिया भाग।



प्रदेश भर में आयोजित मैगा मॉक ड्रिल के तहत उपमण्डल आनी के सिविल अस्पताल में आज उपमंडल स्तर की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में अचानक आई बाढ़ के कारण 90 लोग प्रभावित हुए। इसमें अस्पताल के 50 कर्मी, 20 मरीज और 20 तीमारदार शामिल थे। बाढ़ के कारण मची अफरा तफरी में 80 लोग सुरक्षित निकल गए लेकिन प्रशासन को 10 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। करीब 10.15 बजे सुबह इन लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया।


मॉक ड्रिल के दौरान सुबह 10:45 तक 5 फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। 12 बजे तक रेस्क्यू आपरेशन को समाप्त कर दिया गया। इसके साथ साथ राहत कार्य भी जारी रहा। फंसे हुए लोगों में से 1 की मृत्यु हुई और दो अन्य घायल हुए। उनका उपचार प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें से एक मरीज को आईजीएमसी शिमला और एक को रामपुर के खनेरी अस्पताल को रेफर कर दिया गया। 

मैगा मॉक ड्रिल के आयोजन के दौरान मृतकों के परिजनों को 25 हजार और घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई। इन्सिडेंट कमांडर तहसीलदार आनी भीम सिंह की अगुआई में प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया। इस कार्य में सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ आनी अमनदीप सिंह और इन्द्र सिंह गर्ग बाल विकास परियोजना अधिकारी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ. भागवत मैहता की अगुआई में उपचार कार्य शुरु किया गया।

आपदा की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। सभी विभागों के अधिकारी सबसे पहले आनी के मेला मैदान में जुटे और आपदा से निपटने के लिए तत्परता दिखाते हुए सभी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के स्वायसेवियों ने इस मॉक ड्रिल में भाग लिया।

No comments