Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

जालंधर के नो सहायक डीए बने डिप्टी डीए, जिला अटार्नी अनिल बोपाराए ने दी बधाई।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : पंजाब के गृह एवं न्याय विभाग द्वारा पंजाब में जिला जालंधर के नो सहायक जिला अटार्नी को...

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : पंजाब के गृह एवं न्याय विभाग द्वारा पंजाब में जिला जालंधर के नो सहायक जिला अटार्नी को पदौन्नत कर डिप्टी डीए बनाया गया है। आज जालंधर कचहरी परिसर में जिला अटार्नी अनिल कुमार बोपाराए के दफ्तर में जिला जालंधर के सभी पदौन्नत हुए नो डिप्टी डीए को बधाई दी गई और मुंह मीठा करवाया गया। जिला अटार्नी द्वारा सभी डिप्टी डीए को और मेहनत से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर जॉइंट डायरेक्टर (प्रोसिक्यूशन) रिटायर्ड परमजीत सिंह काहलों, डीए (एडमिन) रवि सरीन द्वारा भी पदौन्नत डिप्टी डीए को बधाई दी गई।
जिला जालंधर से पदौन्नत होकर डिप्टी डीए बनने वालों में रिशी भारद्वाज, मीनाक्षी शर्मा, जेबा खालिद, अनिल गिल, मनोज कुमार, अमनपाल सिंह ढिल्लों, अरविंद कुमार, रिक्की चौड्डा, सचिन थापड़ शामिल हैं।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अदित्य जैन, सैक्रेटरी प्रितपाल सिंह द्वारा भी पदौन्नत डिप्टी डीए को बधाई दी गई है।

No comments