Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

स्पर्धा में 18 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, पुरुष हॉकी टीम भी शुरू करेगी अभियान

 स्पर्धा में 18 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, पुरुष हॉकी टीम भी शुरू करेगी अभियान भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनि...

 स्पर्धा में 18 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, पुरुष हॉकी टीम भी शुरू करेगी अभियान

भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेगा। इस दौरान 18 खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरेंगे।

भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार की देर रात होने वाले उद्घाटन समारोह के बाद शनिवार को कल सात स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेगा। इस दौरान 18 खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरेंगे, जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी पूल-बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।  
निशानेबाज और बलराज करेंगे शुरुआत
पहले दिन भारतीय चुनौती की शुरुआत निशानेबाज और रोइंग में पुरुष स्कल्स खिलाड़ी पंवार बलराज करेंगे। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन में संदीप सिंह/ इलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल की जोड़ी भारतीय समयानुसार करीब दोपहर साढ़े बारह बजे शुरुआत करेंगे। इसके बाद अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह दोपहर करीब दो बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन में उतरेंगे। शाम को चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान चुनौती पेश करेंगे। वहीं, रोइंग में स्कल्स में पंवार बलराज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुकाबले में उतरेंगे। 

No comments