Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

Meditation के दौरान दिमाग को भटकने से रोकेंगे ये 5 टिप्स, इधर-उधर नहीं घूमेगा आपका मन

 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमागी शांति और सुकून पाने के लिए ध्यान यानी Meditation बेहद जरूरी होता है। हालांकि ध्यान लगाते समय लोगों को...

 आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमागी शांति और सुकून पाने के लिए ध्यान यानी Meditation बेहद जरूरी होता है। हालांकि ध्यान लगाते समय लोगों को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है और मन भी इधर-उधर भटकता रहता है। सही ढंग से मेडिटेशन न कर पाने के कारण अगर आप भी चिड़चिड़ाहट से जूझ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।


जिंदगी में शांत मन भला कौन नहीं चाहता है। इसे पाने के लिए कई लोग मेडिटेशन का रास्ता अपनाते हैं, लेकिन बिना किसी ग्रूप या कोच के इसे सही ढंग से कर पाना कई लोगों के लिए मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में, मन तो इधर-उधर भटकता ही है, इसके अलावा ठीक से मेडिटेट न कर पाने का स्ट्रेस भी आपको अंदर ही अंदर परेशान भी करने लगता है। आपकी इसी परेशानी का हल करने के लिए हम यह आर्टिकल लेकर आए हैं। आइए बिना देर किए जान लीजिए कि ध्यान केन्द्रित करने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

सहज हो जाएं

मेडिटेशन के लिए सबसे पहले आपका रिलैक्स यानी सहज होना बेहद जरूरी होता है। शरीर को सहज करने के लिए इसकी अकड़न को दूर करें, जिसमें आपकी मदद करेगा योग। जी हां, ऐसा करने से मेडिटेशन के दौरान आपका मन इधर-उधर नहीं भटकेगा।

वातावरण का रखें ख्याल

मेडिटेशन के लिए वातावरण यानी आसपास का माहौल भी शांत होना चाहिए। ऐसा होगा, तभी आप ठीक तरह से ध्यान लगा पाएंगे और मन शांति की गहराई में उतरना शुरू करेगा

म्यूजिक से करें दोस्ती

ध्यान के लिए बैठने से पहले आप कुछ देर धीमा संगीत सुन सकते हैं। बता दें, म्यूजिक की मदद से माइंड रिलैक्स होता है और विचलित होने से भी बच पाता है। ऐसे में, मन को शांत करने के लिहाज से संगीत का सहारा लेना भी गलत नहीं है।


समय तय करें

मेडिटेशन करने के लिए रोजाना समय बदलने पर भी ध्यान को मजबूत करने में परेशानी होती है। ऐसे में, जरूरी है कि आप इसके लिए एक फिक्स टाइम ही निर्धारित करें और रोजाना उसी समय पर इसकी प्रैक्टिस करें।

जल्दबाजी न करें

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मेडिटेशन कोई रातों-रात का खेल नहीं है। इसमें बेहतर होने के लिए कई दिनों की मेहनत लगती है। ऐसे में, अपने आपको या किसी दूसरे को दोष बिल्कुल न दें और धीरे-धीरे खुद को इसके लिए तैयार होने दें

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।News source

No comments