Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

दूर करें अस्थमा के बारे में प्रचलित ये 5 मिथ और खुलकर सांस लें

  दूर करें अस्थमा के बारे में प्रचलित ये 5 मिथ और खुलकर सांस लें अस्थमा एक जटिल स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें किन्हीं खास चीजों से संघर्ष ह...

  दूर करें अस्थमा के बारे में प्रचलित ये 5 मिथ और खुलकर सांस लें

अस्थमा एक जटिल स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें किन्हीं खास चीजों से संघर्ष होने पर व्यक्ति की सांस फूलने लगती है। कभी-कभी इन्हें अस्थमा के दौरे भी पड़ सकते हैं। मगर सही जानकारी के साथ इस स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है।
apne sharir ka dhyan rakhne se focus badhta hai.
अस्थमा के बारे में सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बेहतर है सही जानकारी प्राप्त करें। 
अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए हर मौसम चुनौतीपूर्ण होता है। हर दिन उन्हें कुछ गतिविधियों से परहेज करना पड़ता है, तो कुछ के लिए अतिरिक्त अहतियात बरतनी पड़ती है। पर ऐसा नहीं है कि अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति एक हेल्दी जिंदगी नहीं जी सकते, या टफ टास्क नहीं कर सकते। डेविड बेकम, प्रियंका चोपड़ा, भारती सिंह, शेफ विकास खन्ना ऐसी कई हस्तियां हैं जिन्होंने अस्थमा की चुनौती के बावजूद अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। अगर आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति अस्थमा से ग्रस्त है, तो स्वस्थ रहने और पूर्वाग्रहों से मुक्त होने के लिए इन 5 मिथ्स (Myths about Asthma) को दूर कर लेना बेहतर होगा।

यहां हैं अस्थमा या दमा के बारे में सबसे ज्यादा प्रचलित भ्रांतियां (Common myths about Asthma

मिथ 1: दमा एक संक्रामक रोग है

फैक्ट : एक सामान्य गलतफहमी यह है कि दमा एक संक्रामक रोग है। जिसका मतलब है कि यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। यह सही नहीं है। दमा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। हालांकि, यह आनुवांशिक रूप से मिल सकता है। यदि माता-पिता या दादा-दादी को दमा है, तो बच्चों में भी दमा होने की संभावना होती है।

इसके अलावा, जिन लोगों को बचपन में संक्रमण हुआ है या जो प्रदूषकों के संपर्क में आते हैं, उनमें दमा विकसित होने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, दमा के मरीजों को श्वसन संक्रमण होने की संभावना अधिक होती है, जो संक्रामक हो सकता है, लेकिन स्वयं दमा संक्रामक नहीं है। यह मुख्य रूप से आनुवंशिकी से जुड़ा हुआ है।

Bachcho ko asthma se bachane ke liye parents ka aware hona zyada zaruri hai
अस्थमा की फैमिली हिस्ट्री हो सकती है, मगर यह संक्रामक रोग नहीं है। चित्र : अडोबी स्टॉक

मिथ 2: दमा की दवाएं आदत डालने वाली होती हैं

फैक्ट : एक और प्रचलित मिथ यह है कि दमा की दवाएं, विशेष रूप से इनहेलर, आदत डालने वाली होती हैं। यह सही नहीं है। यहां दमा के उपचार को समझना महत्वपूर्ण है।

राहत देने वाली चिकित्सा का उपयोग दमा के दौरे के दौरान किया जाता है। जबकि नियंत्रक चिकित्सा का उपयोग मरीजों में स्थिरता बनाए रखने के लिए किया जाता है। अक्सर, मरीज अपनी दवाएं नियमित रूप से नहीं लेते, जिससे बार-बार तेज अस्थमा के दौरे पड़ सकते हैं। जो इस गलत धारणा को जन्म देता है कि दवाएं आदत डालने वाली हैं। दमा की दवाओं द्वारा दी जाने वाली तत्काल राहत से यह गलत धारणा बन सकती है कि यह केवल एक ही समाधान है, जो कि एक भ्रांति है। दमा के मरीजों को दौरे रोकने के लिए भी नियमित रूप से अपनी दवाएं लेनी चाहिए। निर्धारित दवाओं के नियमित उपयोग से दमा के दौरे कम होते हैं, लंबे समय में बेहतर परिणाम होते हैं, और अस्पताल में भर्ती होने की दर कम होती है।


No comments