Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पीरियड्स के दौरान क्यों होती है कब्ज की समस्या, जानिए इससे छुटकारा पाने के 4 बेहतरीन उपाय

  पीरियड्स के दौरान क्यों होती है कब्ज की समस्या, जानिए इससे छुटकारा पाने के 4 बेहतरीन उपाय Constipation During Periods Reason: कई महिलाओं क...

 

पीरियड्स के दौरान क्यों होती है कब्ज की समस्या, जानिए इससे छुटकारा पाने के 4 बेहतरीन उपाय

Constipation During Periods Reason: कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कब्ज की शिकायत होती है। इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है, यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।


कब्ज की समस्या आज के समय में बहुत ही आम बन गयी है। यह समस्या हर दूसरे व्यक्ति में पाई जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन जब यह समस्या महिलाओं में उनके पीरियड्स के दौरान देखने को मिलती है तो उसका कारण क्या हो सकता है, क्या आपने कभी इस बारे में जानना चाहा है? अगर आप आपके दिमाग में भी इस तरह का कोई सवाल चल रहा है, तो ऐसे में आप बिल्कुल भी परेशान न हों। आज हम आपके इस सवाल का जवाब लेकर आये हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स के दौरान कब्ज होने का कारण क्या हो सकता है और इससे बचने के लिए क्या तरीका अपनाया जाए।

पीरियड में कब्ज की समस्या का कारण

  • जब महिलाओं को पीरियड्स शुरू होते हैं, तब उस दौरान उनकी बॉडी में कई तरह हार्मोनल चेंजेस होने लगते हैं, खासकर यह बदलाव प्रोजेस्टेरॉन और एस्ट्रोजन के स्तर में अधिक होता है। और यह चेंजेस पीरियड्स में होने वाले कब्ज का विशेष बड़ा कारण बन सकते हैं। पीरियड्स से पहले और पीरियड्स के दौरान इनमें लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है, जिससे मल त्याग अनियमित हो सकता है।
  • महिलाओं के पीरियड्स शुरू होने से पहले ही उनके शरीर में प्रोजेस्टेरोन रिलीज होने लगते हैं। यह प्रोजेस्टेरोन मांसपेशियों को आराम देने वाले के रूप में कार्य करते हैं, और इस दौरान आपकी मल त्याग इतनी ढीली हो सकती है कि आपके लिए मल त्याग करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
  • जब पीरियड्स शुरू होते हैं, तो महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने लगता है, जिसका असर उनके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम पर पड़ता है। इसके कारण, छोटी आंत आपके कोलन में मांसपेशियों के कार्य को प्रभावित कर सकती है, जिससे मल त्यागने में कठिनाई हो सकती है।

पीरियड में कब्ज से छुटकारा पाने के टिप्स

फाइबर युक्त भोजन लें: जब कब्ज की समस्या अधिक परेशान करने लगे तो ऐसे में फाइबर से भरपूर आहार का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप दलिया, गेहूं, जौ, बाजरा, ब्रोकोली, स्प्राउट्स,बादाम, चिया बीज, अलसी और अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। यह आपको कब्ज की समस्या से राहत पहुंचाएगी साथ ही आपका पेट भी हल्का रखने में मदद कर सकती हैं।

भरपूर मात्रा में पानी पिएं: पानी एक ऐसा महत्वपूर्ण तत्व है, जो आपको विभिन्न बीमारियों के खतरे से बचा सकता है। वहीं अगर कब्ज की समस्या हो, तो पानी का भरपूर और सही मात्रा में सेवन इससे छुटकारा दिला सकता है। इसलिए आपको दिन भर में करीब 2 लीटर पानी पीना चाहिए।

हर्बल ड्रिंक्स लें: कब्ज के लिए हर्बल ड्रिंक भी फायदेमंद हो सकती हैं।इसके लिए आप ग्रीन टी, अजवाइन का पानी, सौंफ का पानी, नींबू की चाय आदि का चयन कर सकती हैं। यह आपको न सिर्फ कब्ज से राहत पहुंचाएंगे बल्कि इस दौरान पेट में होने वाले दर्द और बेचैनी की समस्या को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

जंक फूड से दूरी बनाएं: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर जंक फूड खाने की इच्छा होती है। लेकिन भले ही ये जंक फूड उस समय खाने में स्वादिष्ट और मजेदार लगे, लेकिन ये आपके शरीर में कब्ज पैदा कर सकते हैं। इसलिए इस दौरान हो सके तो जंक फूड से दूरी बनाकर रखें।


No comments