Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

Weather News Delhi:

  दिल्ली में जमकर बरसे बदरा तो मौसम हुआ सुहाना, पढ़ें 13 जुलाई टॉप 5 खबरें आज की ताजा खबर, 13 जुलाई की 5 बड़ी खबरें: 7 राज्यों की 13 विधानसभ...

 दिल्ली में जमकर बरसे बदरा तो मौसम हुआ सुहाना, पढ़ें 13 जुलाई टॉप 5 खबरें

आज की ताजा खबर, 13 जुलाई की 5 बड़ी खबरें: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के बाद आज वोटों की गिनती होगी। काउटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला सामने आ जाएगा। उधर, जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथा टी20 मैच आज है। टीम इंडिया अभी 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश से मौसम बदल गया। अनंत अंबानी की शादी के बाद आज रिसेप्शन में पीएम मोदी कर सकते हैं शिरकत। पढ़ें आज की बड़ी खबरें।

दिल्ली में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी-उमस से बड़ी राहत

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के सुबह झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया। कई इलाकों में जोरदार बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति हो गई। जिससे आवाजाही के लिए घर से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह सुबह हुई इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। बादल अभी भी छाए हैं, हल्की हवा बह रही। जिससे लोगों का वीकेंड बेहद खास बन गया।



No comments