Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

आचार्य दीपक अरोड़ा के साथ 29 दिसंबर 2024 का राशिफल जानें।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : मेष राशि (Aries)♈: आज के दिन आपको थोड़ा सुझ-बुझ का इस्तेमाल करके काम करना चाहिए। आज क...

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
मेष राशि (Aries)♈: आज के दिन आपको थोड़ा सुझ-बुझ का इस्तेमाल करके काम करना चाहिए। आज के दिन आपको प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको आपकी संतान किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। अपने जीवन साथी से कोई बहसबाजी ना करें। जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा आपकी कोई पुरानी वस्तु आपको आज मिल सकती है। 

वृष राशि (Taurus) ♉: आज के दिन आपके रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आज के दिन अगर आप किसी भूमि या वाहन की खरीदी करेंगे वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज घर में कोई मेहमान आ सकता है अगर आप नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। आज के दिन आपके शत्रु आपको परास्त करने के लिए अत्यधिक कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)♊: आज के दिन आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बातें किसी से शेयर करोगे तो उन बातों का वह व्यक्ति फायदा उठाकर मजाक बना सकता है। आप आज अपने किसी पुराने मित्र से मिलेंगे और आप अत्यधिक खुश होंगे। आज के दिन आपकी और आपके पिताजी की थोड़ी अनबन हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer)♋: आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा परंतु आज के दिन आपको मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज के दिन आपके माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है जिसके कारण आपकी भाग दौड़ होगी। आज आप थोड़े परेशान रहेंगे बिजनेस को लेकर। आज के दिन आपका कोई सरकारी काम आसानी से पूरा हो सकता है। 

सिंह राशि (leo)♌: आज के दिन आप वाद विवाद से दूर रहे। आज आप मानसिक तौर पर थोड़े परेशान रहेंगे। आज आपको व्यर्थ चिंताएं रहेंगी क्योंकि आज आपको जीवनसाथी की फरमाइश पूरी करने में विलंब होगा। आज के दिन जो विद्यार्थी वर्ग है उन्हें पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए तभी उन्हें सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि (Virgo)♍: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा आपको कोई बड़ी धन संबंधित मदद मिल सकती है। आप किसी के मामले में दखलअंदाजी ना करें। आज के दिन आप कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं। आज के दिन थोड़ा वाहन संभल कर चलाएं दुर्घटना होने की संभावना है। 

तुला राशि (Libra)♎: आज के दिन अगर आप नौकरी में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो वह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज के दिन आपको कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है जीवन में खुशियां मिलेंगी। आज आप तरक्की के राह पर भी आगे बढ़ेंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका कोई काम लटका हुआ रह सकता है जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। 

वृश्चिक राशि (Scorpio) ♏: आज का दिन आपके स्वास्थ्य के संबंध थोड़ा कमजोर रहेगा। आप अपना काम सोच विचार करके करें। आप कोई बिजनेस में बदलाव करने की सोच रख सकते हैं। आपके मित्र आपको राजनीति में जाने की सलाह देंगे। 

धनु राशि (sagittarius)♐: आज का दिन आपके लिए अशांति पूर्ण रहने वाला है। आज के दिन आपको कोई पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है उन्हें अनदेखा न करें नहीं तो वह और बढ़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। आज के दिन कोई नया काम करने का मत सोचें। जल्दबाजी से बचें।

मकर राशि (Capricorn) ♑: आज के दिन आप पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं वह आपके लिए अनुकूल रहेगा।आपको अपनी माता जी की बातों पर ध्यान देना चाहिए। परिवार में मतभेद होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। आप किसी काम के संबंधी यात्रा भी कर सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius) ♒: आज का दिन आपका कैरियर को लेकर काफी अच्छा रहेगा। आज का दिन आपका भाग दौड़ वाला रहेगा। आज आपके ऊपर काफी जिम्मेदारी रहेगी आप उसे जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूर्ण भी करेंगे। आज आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। आज उधार लेने से बचें।

मीन राशि (Pisces)♓: आज का दिन आपको सेहत के सम्बन्धी थोड़ा कष्ट दे सकता है। वाद विवाद से बचें, बात ज्यादा बढ़ भी सकती है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है। हर काम को अपनी बुद्धि एवं सूझबूझ से करें। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने की संभावना है। 

No comments