Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

सुक्खू सरकार है आज तक की सबसे निकम्मी ,असफल और नाकायाब सरकार: गोविन्द सिंह ठाकुर

  पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने आज  जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा...

 


पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने आज  जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रदेश कि  कांग्रेस सरकार अपने 2 साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मनाने जा रही है । लेकिन यह सरकार आज तक की  सबसे निकम्मी ,असफल और नाकायाब सरकार है। आज तक प्रदेश कि सुखविंदर सिंह सुक्खू   सरकार ने केवल झूठे वादे करके जनता को वेबकूफ बनाया है।  लेकिन कांग्रेस सरकार के नाकामियों को लेकर भाजपा अब सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। भाजपा के द्वारा पूरे हिमाचल प्रदेश में विरोध प्रदर्शन रखे गए हैं और कुल्लू जिला में भी 7 दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा के विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से शामिल होंगे। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि  कांग्रेस सरकार जनता को दी गई सुविधाओं को बंद करने का जश्न मना रही है। क्योंकि जनता आज समस्याओं से बेहाल है और कांग्रेस सरकार अपने मित्रों को एडजस्ट करने में डटी हुई है। उन्होंने  कहा कि जनता के द्वारा कांग्रेस को चुना गया लेकिन कांग्रेस अपनी कोई भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई। पूर्व भाजपा सरकार के द्वारा जो सुविधाएं दी गई थी। वह भी कांग्रेस ने बंद कर दी। आज कांग्रेस ने मात्र 2 साल में 28000 करोड रुपए का कर्ज ले लिया और अब उनके कर्ज लेने की सीमा भी खत्म हो गई है।  लेकिन उसके बाद भी जनता के बीच कांग्रेस से दुष्प्रचार करने से बाज नहीं आ रही है। ऐसे में 7 दिसंबर को अखाड़ा बाजार से लेकर ढालपुर तक रोष रैली निकाली जाएगी और कांग्रेस सरकार की नाकामियों का खुलकर विरोध किया जाएगा। 

 

No comments