हिमाचल प्रदेश में बहुचर्चित अवैध खनन मामले में ED ने चार्जशीट दाखिल की है। इसमें हिमाचल प्रदेश की ब्यास और उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) में यमु...
हिमाचल प्रदेश में बहुचर्चित अवैध खनन मामले में ED ने चार्जशीट दाखिल की है। इसमें हिमाचल प्रदेश की ब्यास और उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) में यमुना नदी के किनारे अवैध खनन के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर की गई है।
हिमाचल प्रदेश के नादौन से जुड़े ज्ञान चंद सहित सात अन्य का नाम इस अभियोजन शिकायत में शामिल है, प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय ने एक प्रेस बयान जारी किया। ईडी ने बताया कि ज्ञान चंद के अलावा अन्य लोगों में संजय कुमार, संजय शर्मा, गढ़वाल पत्थर क्रशर (जिसमें ज्ञान चंद, संजय कुमार, संजय धीमान, संजय शर्मा व धर्मेंद्र सिंह हैं), दीपक चौधरी, भानू कर्णवाल, रविंद्र कुमार मलिक और स्टार माइंस फर्म हैं।ये सभी नाम चार्जशीट में दर्ज हैं।
ये चार्जशीट गाजियाबाद की पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई है। ईडी की इसी साल 17 जनवरी को दाखिल की गई अभियोजन शिकायत को भी कोर्ट ने देखा है। ज्ञान चंद सहित अन्य लोगों ने ब्यास नदी के किनारे अवैध खनन किया है। ED ने इस संदर्भ में हिमाचल में भी छापेमारी की थी।
18 नवंबर को ED ने अवैध खनन मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था
ज्ञान चंद और उसके साथी संजय कुमार, उर्फ संजय धीमान को पिछले साल 18 नवंबर को ED ने अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया था। ज्ञान चंद के स्वामित्व वाले मां ज्वाला स्टोन क्रशर और गढ़वाल स्टोन क्रशर में अवैध खनन का आरोप लगाया गया है। इसी सिलसिले में ED ने चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी दाखिल की है। ED ने ज्वालामुखी, नादौन और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छापेमारी की।
दस्तावेजों की बरामदगी से पता चला है कि आरोपी अवैध खनन में बड़े पैमाने पर शामिल रहे हैं। ज्ञान चंद व अन्य के खिलाफ बाद में सहारनपुर के बेहट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। ED ने भी इस प्राथमिकता को अपनी जांच में शामिल कर लिया है। हिमाचल प्रदेश में ये मामला राजनीतिक रंग ले चुका है। भाजपा का दावा है कि ज्ञान चंद ने प्रमुख नेताओं से संपर्क रखा है। फिलहाल, ED ने चार्जशीट दाखिल की है।News source
No comments