Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं के लिए नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन

 देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है सेलः राज्यपाल   अन्तर्राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रा (सेल) -2025 के तहत आज शिमला के ऐतिहा...

 देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है सेलः राज्यपाल  

अन्तर्राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रा (सेल) -2025 के तहत आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा में शामिल पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं और ‘सेल’ के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही, राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए।  

इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि भारत एक विचार है, जिसे संजोना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थी परिषद् के छात्र संगठन के ज्ञान, शील और एकता के सिद्धांतों का पालन करने के लिए सराहना की।


उन्होंने बताया कि अन्तर्राज्यीय छात्र जीवन दर्शन यात्रा के कार्यक्रम एक-दूसरे को जानने और समझने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करते हैं। उन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल हमारे देश की विविधता को एकजुट करने का प्रयास है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। उन्होंने बताया कि 1966 में आरंभ किया गया यह प्रकल्प पिछले 60 वर्षों से भारत के हर कोने में एकता की भावना को प्रोत्साहित कर रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष, 'राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025' का आयोजन किया गया है, जो '20 जनवरी 2025' से गुवाहाटी से प्रारंभ हुई। इस यात्रा में '256 छात्र' आठ विभिन्न समूहों में पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं। इन समूहों के नाम पूर्वोत्तर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित हैं।

जो हमें उनके बलिदान और समर्पण की स्मृति दिलाते हैं। उन्होंने बताया कि 'ग्रुप 4 के 32 छात्र पूर्वोत्तर भारत से हिमाचल प्रदेश के शिमला में '2 से 6 फरवरी 2025' तक उपस्थित रहे। इस अवधि में, उन्होंने स्थानीय संस्कृति, भाषा और परंपराओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने स्थानीय परिवारों के साथ निवास करके उनकी दैनिक जीवनशैली का अनुभव किया और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद स्थापित किया।

No comments