Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

एस्एफआई एचपीयू इकाई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की खेल प्रतियोगिता ।

 पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक क...

 पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में एसएफआई हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय ने भी खेल प्रतियोगिता का  आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय  के  लडकियों ने भाग लिया ।



प्रतियोगिता  का शुभारंभ एस एफ आई विश्विद्यालय इकाई सचिव रितेश   द्वारा किया गया  ।  रितेश ने कहा कि  "महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान दे रही हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाइए ।



खेल प्रतियोगिता  के दौरान इकाई अध्यक्ष अंकुश राणा  ने  बताया  कि "इस वर्ष का महिला दिवस का विषय ' अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम है ' सभी महिलाओं और लड़कियो के लिए अधिकार,समानता और सशक्तिकरण'। जो हमें यह याद दिलाता है कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। महिला सशक्तिकरण केवल समाज की प्रगति के लिए ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी जरूरी है।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस खेल प्रतियोगिता  के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।


एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई की खेल प्रतियोगिता मे 100 लड़कियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता मे बहुत सी गतिविधियां कराई गई ओर इन गतिविधियो मे लड़कियो ने बड़ चढ़ कर भाग लिया । खेल प्रतियोगिता मे 100 मीटर की दौड़ में  प्रथम स्थान वीणा ने ,  हाई जम्प मे पहला स्थान सृष्ठी ओर लोंग जम्प मे वीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । खेल प्रतियोगिता के अंत मे सभी प्रतिभागी को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।



 



No comments