पूर्ण चन्द कौशल। प्रादेशिक ब्यूरो हिमाचल। 19 जून। बी.एस.एन.एल. प्रशासन ने हाल में ही आनी और निरमण्ड कस्बों से अपने दोनों कार्या...
पूर्ण चन्द कौशल।
प्रादेशिक ब्यूरो हिमाचल।
19 जून।
बी.एस.एन.एल. प्रशासन ने हाल में ही आनी और निरमण्ड कस्बों से अपने दोनों कार्यालयों को बंद कर क्रमश: थानेदार और रामपुर बुशहर मर्ज कर दिया है।जिसके कारण स्थानीय जनता विशेषत: ब्रॉडबैंड उपभक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आनी से परस राम चौहान महासचिव देवभूमि विकास परिषद कुल्लू,समाजसेवी जोगिंदर सिंह और निरमण्ड से अमर सिंह प्रधान ग्राम पंचायत भालसी, समाजसेवी सर्व श्री प्रदीप स्नेही,लीला चंद जोशी,लोकेंद्र सिंह वैदिक, गब्बर सिंह वैदिक,गुर दास जोशी आदि लोगों ने बीएसएनएल प्रशासन से दोनों कार्यालयों को दोनों जगह बहाल करने की मांग की है।
No comments