लोकेन्द्र सिंह वैदिक जिला ब्यूरो कुल्लू 5 जून विकास खंड आनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत विशलाधार के अधीनस्थ गांव डिगेढ के भगवती महिल...
लोकेन्द्र सिंह वैदिक
जिला ब्यूरो कुल्लू
5 जून
विकास खंड आनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत विशलाधार के अधीनस्थ गांव डिगेढ के भगवती महिला मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपने वातावरण को स्वच्छ बनाने रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने गांव की गलियों को साफ किया तथा रास्ते की झाड़ियों को उखाड़ा। इस अवसर पर भगवती महिला मंडल की सभी सदस्यों ने पौधरोपण किया और साथ- साथ लोगों से कोरोना के नियमो का पालन करने का आग्रह भी किया।इस अवसर पर भगवती महिला मंडल डिगेढ की प्रधान बिमला देवी व सदस्य उषा ,गीता,सत्या देवी,कविता,वीना,संध्या कुमारी, मोहिनी,बिमला,सीता देवी,माला देवी,सरसा देवी व डोला देवी मौजूद रही।
No comments