Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

मंत्री महेंद्र सिंह ने आनी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिलाया आश्वासन -जीवन ठाकुर।

लोकेन्द्र सिंह वैदिक जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला 22 जून। जल शक्ति एवं उद्यान विभाग मंत्री श्री महेंद्र सिंह ठाकुर के आनी दौरे के द...

लोकेन्द्र सिंह वैदिक
जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
22 जून।
जल शक्ति एवं उद्यान विभाग मंत्री श्री महेंद्र सिंह ठाकुर के आनी दौरे के दौरान जिला परिषद सदस्य लझेरी वार्ड जीवन ठाकुर ने उनसे भेंट की तथा क्षेत्र की विभिन्न  समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत कराया।

जिसमें जल शक्ति विभाग की लंबित पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने , उद्यान विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने हेतु और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के रखरखाव व  उन्हें पक्का करने की मांग की गई। ताकि लोगों को कई तरह की परेशानियों से दो चार न होना पड़े।

मंत्री महेंद्र सिंह ने इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए इन्हें दूर कर और जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिलाया ।

No comments