Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

महिला मण्डल बड़ारी को योग शिक्षक गुमत राम ने सिखाए योग के गुर ।

लीला चंद जोशी ब्यूरो निरमंड 21 जून। विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत चायल के महिला मंडल बडारी द्वारा आज़ाद युवा मंडल भवन स्थित ख...

लीला चंद जोशी
ब्यूरो निरमंड
21 जून।
विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत चायल के महिला मंडल बडारी द्वारा आज़ाद युवा मंडल भवन स्थित खेल मैदान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दोगरी वार्ड के वार्ड सदस्य डोला सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान योग शिक्षक गुमत राम (सूर्य) युवा तहसील प्रभारी  भारत स्वाभिमान निरमंड ने योग टिप्स दिए।सूक्ष्म व्यायाम के साथ योग दिवस की शुरुआत हुई जिसमें प्राणायाम, आसन, सूर्य नमस्कार, अष्टांग योग का अभ्यास करवाया गया। योग शिक्षक गुमत राम (सूर्य) ने बताया कि योग करने से व्यक्ति जहां एक ओर मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है वहीं दूसरी ओर कई बीमारियों से निजात मिलती है। उनका कहना है कोरोना  महामारी से अगर पूरे भारत को मुक्त करवाना है तो हमें योगा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना पड़ेगा ।      यह एक गर्व की बात है कि भारत योगा के क्षेत्र में  विश्व गुरु माना जाता है। इस दौरान महिला मंडल ठारला की प्रधान पूजा कौशल,महिला मंडल दोगरी की प्रधान प्रोजी देवी, महिला मंडल बडारी की प्रधान सुनीता देवी, एकल अभियान बडारी की आचार्या सुनीता, आजाद युवा मंडल बडारी के उप प्रधान बादल राठौर विशेष तौर पर मौजूद रहे और महिला मंडल दोगरी, बडारी की महिलाएं, बच्चों समेत कई अन्य लोगों ने योग अभ्यास किया।

No comments