Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

10 जुलाई को रामपुर बुशैहर में राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रार्थिव देह का अंतिम संस्कार।

गुर दास जोशी ब्यूरो रामपुर 8 जुलाई। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को आईजीएमसी से उनके निजी आवास हाली लॉज लाया गया ...

गुर दास जोशी
ब्यूरो रामपुर
8 जुलाई।
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को आईजीएमसी से उनके निजी आवास हाली लॉज लाया गया है। यहां श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर लोगों व राजनेताओं का आना शुरू हो गया है। 
प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को 9 जुलाई को सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा जाएगा। इसके बाद 11:40 से 1 बजे तक पार्थिव शरीर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। ततपश्चात दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान रामपुर बुशैहर ले जाया जाएगा । शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके निवास स्थान पदम पैलेस में पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा सकते है । दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार होगा।
वीरभद्र सिंह के निधन से हर कोई आहत है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कांग्रेस व भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।   वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रदेश भाजपा ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम व बैठकें आगामी 10 जुलाई तक तुरंत प्रभाव से स्थगित कर दी हैं।

No comments