Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की सभी 68 सीटों पर लडेगी चुनाव- एडवोकेट सुरेश सैनी।

बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश ने  इस बार लगातार लोगों के बीच जाकर जनसम्पर्क अभियान जारी रखा हैं। इसी कड़ी के तहत बहुजन समाज पार...

बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश ने  इस बार लगातार लोगों के बीच जाकर जनसम्पर्क अभियान जारी रखा हैं। इसी कड़ी के तहत बहुजन समाज पार्टी जिला शिमला ईकाई लगातार अपने ज़िले में लोगों से मिल रही हैं।
गत दिनों पार्टी को रामपुर विधानसभा के 15/20 सरपारा,  निरसु, नोगली,  12/20,  ननखड़ी के गडासु,  खमाड़ी,  शोली,  पूनड़,  खड़ाहड़,  जाहू-डीम, और गाहन में भरपूर समर्थन मिला और दर्जनों लोग इस विधानसभा से बहुजन समाज से जुड़ रहें है।
इस दौरान पार्टी को काडर देकर मजबूती देने का काम किया जा रहा है!
शिमला में भी कसुम्पटी,  शिमला (ग्रामीण) और शिमला (शहरी) के लोगों ने भी पार्टी को भारी संख्या मे समर्थन दिया है।
इस बार प्रदेश में पार्टी सभी 68 सीटों मे चुनाव लड़ रही है।
शिमला ज़िले की सभी 8 विधानसभा में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।बसपा के जिलाध्यक्ष शिमला एडवोकेट सुरेश सैनी ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जुड़ने को कहा।

No comments