Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

देवी-देवता पुजारी कल्याण संघ ने परिधि गृह में किया बैठक का आयोजन,संघ की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीपीएस सुंदर ठाकुर से करेंगे मुलाकात।

जिला देवी-देवता पुजारी कल्याण संघ ने आज परिधि गृह कुल्लू में बैठक का आयोजन किया। यह बैठक संघ के प्रधान धनीराम चौहान की अध्यक्षता...

जिला देवी-देवता पुजारी कल्याण संघ ने आज परिधि गृह कुल्लू में बैठक का आयोजन किया। यह बैठक संघ के प्रधान धनीराम चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पुजारी कल्याण संघ के संस्थापक सीता राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी के अलावा खण्डों के पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। बैठक के बाद सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर से मिलने की योजना थी लेकिन वे मणिकर्ण दौरे पर होने के कारण उनसे नहीं मिल पाए। बैठक में नाराजगी जाहिर की गई कि पूर्व सरकार ने देवी-देवताओं के पुजारियों को तरजीह न देकर किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। पूर्व सरकार से उपेक्षित पुजारियों को अब नई सरकार व सीपीएस सुंदर ठाकुर से पूर्ण आशा है कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करेंगें। पुजारियों की प्रमुख मांग है कि देव सदन में पुजारी कल्याण संघ को कार्यालय के लिए एक कमरा दिया जाए जहां वे बैठकों के अलावा पूजा पद्धति व शोध कार्य को अंजाम दे सके। इसके अलावा दशहरा कमेटी में पुजारी कल्याण संघ को स्थाई सदस्यता की मांग भी लंबित है। जबकि देवी-देवता का प्रमुख अंश पुजारी है। पुजारी के बिना कोई भी देव कार्य शुरू नहीं होता है। लेकिन सरकार से उन्हें उपेक्षित रखा गया है। प्रधान धनी राम चौहान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देव सदन देवी-,देवताओं के लिए बनाया गया था। लेकिन यहां भाषा विभाग ने अपने कार्यालय खोल कर कब्जा कर रखा है जबकि भाषा विभाग के पास कला केंद्र में कार्यालय के लिए पर्याप्त जगह है। उन्होंने कहा कि देव सदन देवी-देवताओं व देवलुओं के लिए होना चाहिए।  सोमवार को सर्किट हाउस में पुजारी कल्याण संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सीपीएस सुंदर ठाकुर से मिलेगा।

No comments