Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

जालंधर शहर डेंगू का एक और मरीज मिला, इस सीजन सामने आए 24 केस

  ABD NEWS जालंधर : जालंधर शहर मे वर्षा के बाद डेंगू के मामले थम नही रहे है। शनिवार को डेंगू का एक नया मामला सामने आने से मरीजों की संख्या 2...

 

ABD NEWS जालंधर : जालंधर शहर मे वर्षा के बाद डेंगू के मामले थम नही रहे है। शनिवार को डेंगू का एक नया मामला सामने आने से मरीजों की संख्या 24 तक पहुंच गई है। वहीं नगर निगम ने एक चालान काटा और चार प्री चालान नोटिस जारी किए हैं।

सेहत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल की लैब में 30 डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। इनमें से दो को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इनमें एक जिले से संबंधित है। जिले में मरीजों की संख्या 24 तक पहुंची। इनमें शडरी आबादी के 13 देहात के 11 मरीज शामिल है।

विभाग की टीमों ने 2880 घरों का सर्वे किया। इनमें से 29 जगह पर डेंगू का लारवा मिला। सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा ने बताया कि सर्वे की रफ्तार तेज कर दी है और लोगों को बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

No comments