Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री, अफसरों के साथ आज शिमला में मुख्यमंत्री करेंगे बैठक

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली से शिमला नहीं पहुंच पाए। वह चंडीगढ़ में ही रुके हैं। अब सोमवार को शिमला पहुंचकर यहां अ...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली से शिमला नहीं पहुंच पाए। वह चंडीगढ़ में ही रुके हैं। अब सोमवार को शिमला पहुंचकर यहां अफसरों की बैठक लेंगे। प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट के बाद वह अब फिर से एक्शन मोड में होंगे। 


सुक्खू ने रविवार शाम तक शिमला पहुंचना था, लेकिन हेलिकाप्टर के नहीं उड़ पाने की वजह से वह चंडीगढ़ रुक गए। मौसम खराब होने के कारण उनका हेलिकाप्टर नहीं उड़ पाया। शिमला पहुंचने के बाद वह सोमवार को अधिकारियों की एक विशेष बैठक ले सकते हैं और विभिन्न विभागों के कामकाज पर चर्चा कर सकते हैं। 

No comments