ABD NEWS पंजाब : राजपुरा में एक डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वारदात राजपुरा के गुरु अंगद देव कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि म...
ABD NEWS पंजाब : राजपुरा में एक डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
वारदात राजपुरा के गुरु अंगद देव कॉलोनी की है।
बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर पर ही डॉ. दिनेश कुमार की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की।
उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया गया है। इस हत्याकांड के बाद राजपुरा में सनसनी फ़ैल गई है।
डॉ. दिनेश कुमार पर अज्ञात हमलावरों ने कैंचियों से वार किए हैं, राजपुरा पुलिस ने भी अपनी कत्ल किए जाने संबंधी जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मृतक दिनेश गोस्वामी के सिर और आंख के पास वार किए गए हैं। यह घटना देर रात की बताई जा रही है।
दिनेश कुमार को गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
No comments