अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर में सेहत विभाग के अनुसार मंगलवार को सिविल अस्पताल की लैब में डेंगू के 94 संदिग्ध मरीजों के...
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर में सेहत विभाग के अनुसार मंगलवार को सिविल अस्पताल की लैब में डेंगू के 94 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान छह मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इनमें जिले के दो मरीज शामिल हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या धीमी गति से बढ़ रही है। बुधवार को जिले में डेंगू के दो नए मामले सामने आने के साथ 12 जगह पर डेंगू का लारवा मिला। हालांकि नगर निगम की टीमों ने कोई चालान नहीं किया है। जिले में मरीजों की संख्या 58 तक पहुंची। विभाग की टीम ने 2071 घरों में दस्तक दी।
No comments