Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

अब शाम चार से 5:30 बजे तक बंद रहेगा मंडी से पंडोह एनएच

पंडोह (मंडी)। मंडी से पंडोह तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग की मरम्मत के चलते मार्ग को बंद करने की समयसारिणी में बुधवार से आंशिक बदलाव क...

पंडोह (मंडी)। मंडी से पंडोह तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग की मरम्मत के चलते मार्ग को बंद करने की समयसारिणी में बुधवार से आंशिक बदलाव किया गया है। यह बदलाव शाम के समय में किया गया है। इससे स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
शाम के समय 3ः30 से लेकर 5:00 बजे तक हाईवे को डेढ़ घंटे तक बंद रखा जाता था, लेकिन अब इसे सायं 4 बजे से लेकर 5ः30 तक बंद रखा जाएगा। जबकि सुबह के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह समय पहले की तरह 11:00 से 1:00 बजे तक ही रहेगा।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि यह सिर्फ अस्थायी परिवर्तन किया गया है, क्योंकि कुछ स्कूलों, काॅलेजों के विद्यार्थियों, अध्यापक और अभिभावकों ने समय सारणी में बदलाव करने का निवेदन किया है। इनका कहना है कि तीन बजे जब छुट्टी होकर यह घर लौ रहे हैं तो उसी वक्त हाईवे बंद हो जाता है। ऐसे में उन्हें डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यदि इस समयसारिणी से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई तो फिर इसे स्थायी तौर पर कर दिया जाएगा।
बता दें कि मंडी से पंडोह तक नेशनल हाईवे की भारी बारिश के कारण हालत खराब है। यह हाईवे अभी भी कई जगहों पर एकतरफा ही चल रहा है। ऐसे में इसे दो तरफा यातायात के लिए बहाल करने के लिए इसे दिन में दो बार बंद करके यहां पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

No comments