Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के बाद यूथ कांग्रेस देहाती और शहरी में रोस, फूंका पंजाब सरकार का पुतला

 ABD NEWS- Jalandhar   :   सुखपाल   खैरा की गिरफ्तारी के रोस में कांग्रेस पार्टी की यूथ कांग्रेस देहाती और शहरी ने कांग्रेस भवन के बाहर पंजा...

 ABD NEWS- Jalandhar  :  सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी के रोस में कांग्रेस पार्टी की यूथ कांग्रेस देहाती और शहरी ने कांग्रेस भवन के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका।


बता दे सुबह 5 बजे सुखपाल खैरा को उनके घर से रेड करके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद समूची कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान राजिंदर बेरी, देहाती के सीनियर उप प्रधान अश्विन भल्ला, पंजाब यूथ कांग्रेस के सेक्रेटरी हनी जोशी ने कहा कि सुखपाल खैरा जो कि कांग्रेस पार्टी के निडर लीडर हैं।

पंजाब के किसी न किसी मुद्दे को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हैं। इसी वजह से पंजाब सरकार ने बौखलाहट में ये कदम उठाया और सुखपाल खैरा को अरेस्ट करवा दिया। 

यूथ कांग्रेस शहरी व देहाती के सदस्य सौरभ उप्पल, सरबप्रीत सरीह, करन नाहला, रविंदर लाडी, मनदीप उप्पल, करनैल संघा, जस्सी जंडू सिंघा, दविंदर बिलगा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब सरकार की इस कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। 

No comments