Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

जिला कांगड़ा के तहत नूरपुर के डमटाल इलाकों में देह व्यापार का पर्दाफाश ,

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / हिमाचल प्रदेश : जिला कांगड़ा के तहत नूरपुर के कई इलाकों में देह व्यापार के मामले सामने आते रहे हैं। कई ब...


अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / हिमाचल प्रदेश : जिला कांगड़ा के तहत नूरपुर के कई इलाकों में देह व्यापार के मामले सामने आते रहे हैं। कई बार होटलों ,रेस्टोरेंट में दबिश देकर पुलिस इन मामलों का पर्दाफाश कर चुकी है। इसी क्रम में डमटाल के एक होटल एंड रेस्टोरेंट में नूरपुर पुलिस ने देह व्यापार का मामला पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि डमटाल स्थित जे.के. इंटरनेशनल होटल एंड रेस्टोरेंट में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है जिसके चलते कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है पुलिस ने होटल में रेड के दौरान मालिक के कब्जे से दो महिलाओं को भी छुड़वाया है। होटल मालिक का नाम जनक राज पुत्र दौलत राम जोकि छन्नी का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं अभी इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।



 

No comments