Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों और पुलिस में चली गोलियां, हथियारों सहित 4 काबू

 ABD NEWS- सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से पुलिस और गैंग के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बता दे बंबीहा गैंग के शूटर मान जैतो का कत्ल...

 ABD NEWS- सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत से पुलिस और गैंग के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है।

बता दे बंबीहा गैंग के शूटर मान जैतो का कत्ल करने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया है। ये तीनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। 



मीडिया रिपोर्ट अनुसार जख्मी शूटर मंजीत, चेतन, ओजस्वी और जगबीर लॉरेंस गैंग के शूटर प्रियवर्त फौजी के गांव गढ़ी सिसाना के हैं। फौजी ने लॉरेंस गैंग के गोल्डी बराड़ के कहने पर पंजाबी सिंगर सिद्ध मूसेवाला को गोलियां मारी थी।

 सोनीपत की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने मुठभेड़ के बाद इन चारों को पकड़ा। जब पुलिस वहां पहुंची तो इन लोगों ने फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग के बाद मंजीत, चेतन और ओजस्वी को पुलिस की गोली लगी, जबकि चौथे को भी पुलिस ने दबोच लिया। 

जिन्हें इलाज के लिए खरखौंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनसे 3 हथियार भी बरामद किए गए हैं। 

मान जैतो पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला था। इसे देखते हुए पंजाब गैंगवार की आशंका से हाई अलर्ट कर दिया गया है। मान जैतो के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। मान जैतो के परिजनों ने बताया कि उसने 2017 में घर छोड़ दिया था। इसके बाद गोल्डी बराड़ के चचेरा भाई गुरलाल बराड़ का मर्डर हो गया । तभी से वह घर नहीं आया। बंबीहा गैंग के शार्पशूटर मान जैतो को पहले किडनैप किया गया। इसके बाद उसे करीब डेढ़ घंटे टॉर्चर किया गया। फिर उसके सिर में गोलियां मारी गई। उसकी लाश हरसाना कलां गांव के खेतों से बरामद हुई थी।

मान जैतो ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। जिसमें उसने गोल्डी बराड़ को ललकारा था। उसने कहा था कि हमने तेरे भाई (चचेरे) गुरलाल बराड़ को मारा। हमसे बदला नहीं ले सका। मान जैतो ने कनाडा में सुक्खा दुन्नेके के कत्ल की जिम्मेदारी लेने पर गोल्डी बराड़ को यह चुनौती दी थी। उसने गोल्डी बराड़ को जिम्मेदारी एक्सपर्ट कहकर खिल्ली उड़ाई थी। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने उसके कत्ल की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि वह मुझे चैलेंज करता था। अब उसे उसकी बनती सजा दे दी है।

Lawrence Bishnoi gang operatives and police opened fire in Haryana, 4 captured with weapons

No comments