Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

आज हिमाचल के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई गई शपथ, जानें क्या बोले सीएम सुक्खू

  आज हिमाचल के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई गई शपथ, जानें क्या बोले सीएम सुक्खू Shimla News:  देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्...

 आज हिमाचल के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई गई शपथ, जानें क्या बोले सीएम सुक्खू


Shimla News: देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीते विधायकों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, वह उम्मीद करते हैं कि सभी अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और समर्पण की भावना से जनहित के कार्य करेंगे।

साथ ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ग्राम एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, पूर्व विस अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी और तिलक राज शर्मा मौजूद रहे। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से चुनाव जीती हैं. इसी तरह से नालागढ़ विधानसभ सीट से हरदीप सिंह चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने हैं. हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा भाजपा टिकट पर चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार विधायक पद की शपथ ली.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अभी तक सदस्यों की संख्या 65 थी. सोमवार को तीन नवनिर्वाचित विधायकों द्वारा शपथ लेने के बाद सदस्यों की संख्या 68 गई. इनमें कांग्रेस के 40 और बीजेपी के 28 विधायक हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बहुमत के लिए 35 का आंकड़ा चाहिए. कांग्रेस के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत से पांच संख्या ज्यादा है. अब सुक्खू सरकार बिल्कुल सुरक्षित मानी जा सकती है।

‘जनता ने खरीद फरोख्त की राजनीति को दिखाया आईना’

तीन नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “27 फरवरी को जिस प्रकार का भाजपा ने षड्यंत्र रचा और उसके बाद आम लोगों से संबंधित हमारा बजट प्रस्तुत होना था। खरीद फरोख्त की गई। उस राजनीति को जनता ने आईना दिखाया। हिमाचल की जनता ने कहा कि जनता के वोट से चुन कर जो सरकार लोकतंत्र के पर्व में बनाई जाती है उसे नोटों के दम से जो गिराने की कोशिश हुई उसका मुंह तोड़ जवाब जनता ने दिया। हम 40 विधायक 2022 में चुनकर आए, आज खुशी है कि हम फिर से 40 हो गए हैं।”

मानसून सत्र 28 अगस्त से पहले शुरू करना संवैधानिक जिम्मेदारी: पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, मानसून सत्र 28 अगस्त से पहले आरंभ करना संवैधानिक जिम्मेदारी है। क्योंकि बजट सत्र 28 फरवरी को संपन्न हुआ था, इसलिए छह महीने से पूर्व सत्र का आयोजन करना अनिवार्य है।

No comments