नर सेवा ही नारायण सेवा है । सेवा भारती रामपुर इकाई द्वारा आनी खण्ड अंतर्गत रूम्हाली गांव में हुई आगजनी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कु...
नर सेवा ही नारायण सेवा है।
सेवा भारती रामपुर इकाई द्वारा आनी खण्ड अंतर्गत रूम्हाली गांव में हुई आगजनी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कुछ राहत सामग्री प्रदान की है।
सेवा भारती जैसे संगठनों का काम बहुत ही महत्वपूर्ण है, खासकर जब लोगों को आपदाओं या अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनकी मदद से लोगों को अपने जीवन को फिर से स्थापित करने के लिए सेवा भारती हर समय तत्पर रहती है।
आगजनी से प्रभावित तीनों परिवारों को दी गई सामग्री में विस्तर, पहनने के लिए कुछ वस्त्र, खाना बनाने के वर्तन और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
यह सामग्री उन लोगों के जीवन को फिर से स्थापित करने में मदद करेगी।
सेवा भारती के कार्यकर्ताओं में से राम लाल, विरेन्दर कुमार, राजू ठाकुर, बाल कृष्ण ने तीनों परिवारों को यह सामग्री भेंट की है।
No comments