Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा का हुआ गुणगान।

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : सतगुरु रविदास महाराज जी के 648वे गुरुपर्व के उपलक्ष में स्वर्गवासी साधु सिंह के परिवा...

अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : सतगुरु रविदास महाराज जी के 648वे गुरुपर्व के उपलक्ष में स्वर्गवासी साधु सिंह के परिवार द्वारा प्रभात फेरी श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर का अपने गृह नजदीक किशनपुरा चौक जालंधर में आदर सहित स्वागत किया गया और स्वर्गवासी साधु सिंह के परिवार द्वारा प्रभात फेरी पर पुष्प वर्षा की गई। इस प्रभात फेरी में दीपक कुमार, अमनदीप मनी, धनी राम, कुलदीप कुमार बग्गा व भाई हरबंस सिंह द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की मेहमा का गुणगान किया गया। 
स्वर्गवासी साधु सिंह के परिवार के सदस्यों को श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर द्वारा सम्मानि किया गया। इस के बाद आई हुई प्रभात फेरी और संगत को चाय के साथ ब्रेड पकौड़े और गुलाब जामुन का लंगर वितरित किया गया। स्वर्गवासी साधु सिंह के परिवार द्वारा आई हुई प्रभात फेरी व संगत का धनवाद किया गया और सतगुरु रविदास महाराज जी के 648वे गुरुपर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस शुभ अवसर पर सुरिंदर पाल, अवतार कुमार तारी, साबी पंडोरीवाला, धर्मपाल सिद्धू, हरनाम दास, जै राम, नानी, कमलजीत शीमार पूर्व प्रधान श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर वा मैंबर एंटी ड्रग एसोसिएशन पंजाब, धनी राम, पप्पी, निर्मल जट, राजिंदर सिंह काला, और भारी संख्या में प्रभात फेरी में आए सदस्यों के इलावा मोहल्ला निवासी मौजूद थे।

No comments