लोकेन्द्र सिंह वैदिक जिला ब्यूरों कुल्लू, शिमला 17 जून। जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 19 ...
लोकेन्द्र सिंह वैदिक
जिला ब्यूरों कुल्लू, शिमला
17 जून।
जल शक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 19 और 20 जून 2021 को आनी विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों का निरीक्षण व विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही वह विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 19 जून को दोपहर 2 बजे ब्रौ में विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लेंगे। 3 बजे ब्रौ से निरमंड जाएंगे और वहां पर 6 बजे तक विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। नित्थर में रात्रि ठहराव करने के बाद 20 जून को नित्थर में प्रात :9 से 10 बजे तक वह विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 10 बजे वह नित्थर से दलाश को रवाना होंगे और 11 बजे के बाद 1 बजे तक सरकारी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आनी और शवाड में भी वह विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न मामलों पर अधिकारियों से कार्यों की ताजा स्थिति प्राप्त करेंगे। सांय छह बजे महेंद्र सिंह ठाकुर शवाड से चरखड़ी को रवाना होंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर और स्थानीय जन प्रतिनिधी तथा अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
No comments