Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

निरमंड की ग्राम पंचायत ब्रो के नालागई व कटेड महिला मंडल ने पर्यावरण दिवस के मौक़े पर चलाया पौधारोपण व सफाई अभियान ।

गब्बर सिंह वैदिक ब्यूरो ब्रो, जगातखाना 5 जून। विकास खंड निरमंड के अंतर्गत ब्रो के अधीनस्थ नालागई व कटेड महिला मंडल ने विश्व पर्य...

गब्बर सिंह वैदिक
ब्यूरो ब्रो, जगातखाना
5 जून।
विकास खंड निरमंड के अंतर्गत ब्रो के अधीनस्थ नालागई व कटेड महिला मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सफाई अभियान का आयोजन किया । महिला मंडल नालागई ने गांव नालागई,चलोंन व राजकीय प्राथमिक पाठशाला कशोली में तथा महिला मंडल कटेड ने गांव सेरी, कटेड व बीहाड़ी में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव के विभिन्न स्थानों की सफाई की ।महिला मंडलों ने गांव की प्रत्येक गलियों, नालियों, जल स्त्रोतों की सफाई के साथ -साथ गांव के रास्तों के किनारों में लगी झाड़ियों को हटाया । इस 
अभियान में स्वच्छता के साथ-साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर महिला मंडल की सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महिला मंडलों की सदस्यों ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के स्वच्छता अभियान चलाया जाना जरूरी है, इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही पशु-पक्षी संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन एवं आम जनमानस भी स्वस्थ रहता हैं।

No comments