Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Grid

GRID_STYLE

Hover Effects

TRUE

Breaking News

latest

जैसलमेर के आसमान पर छाया अंधड़:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज बारिश व आंधी की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत

 जैसलमेर के आसमान पर छाया अंधड़:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज बारिश व आंधी की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत जैसलमेर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला ...

 जैसलमेर के आसमान पर छाया अंधड़:वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज बारिश व आंधी की संभावना; गर्मी से मिलेगी राहत


जैसलमेर। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम।                                   शकूर खान बारमेर 


जैसलमेर जिले में पिछले एक सप्ताह से चरम पर चल रही भीषण गर्मी से शनिवार को मामूली राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट हुई है। लेकिन भीषण गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। शनिवार को सुबह से ही आसमान में अंधड़ छाया रहा। अंधड़ छाने से सूरज की तपन कम हुई और किरणों की हीट से लोगों का बचाव हुआ।


आसमान में अंधड़ से मौसम में उमस छाई। हालांकि तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, लगातार एक सप्ताह भीषण गर्मी झेलने के बाद शुक्रवार को तापमान में गिरावट हुई। लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।


अंधड़ में शनिवार सुबह कुछ यूं नजर आया गड़ीसर तालाब।

अंधड़ में शनिवार सुबह कुछ यूं नजर आया गड़ीसर तालाब।

मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को हल्की बारिश, आंधी, मेघगर्जना के साथ 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की गतिविधियां 12-13 मई को भी जारी रहने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट होगी। इस दौरान गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।


दोपहर में बाहर निकालना मुश्किल

गौरतलब है कि गर्मी व लू का असर इतना अधिक है कि दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो रखा है। सूरज की तपन बहुत अधिक तेज है। वहीं गर्म हवाओं का प्रकोप है। ऐसे में हाफ बाजू शर्ट या टीशर्ट पहनकर दुपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है। चलते वाहन पर इसका असर और अधिक महसूस होता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही दोपहर के समय सड़कों पर यातायात कम हो गया है। लोग गर्मी में बाहर नहीं निकल रहे । घरों में पंखे व कूलर भी गर्मी के आगे फेल हो गए है। यहां तक कि दीवारें भी हीट मारने लगी है। मगर शनिवार को छाए अंधड़ से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।बिजली की कटौती ने बढ़ाई परेशानी

भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली ने भी लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। पिछले दो तीन दिनों से दिन व में कई बार लंबे समय के लिए बिजली गुल हुई। दिन व रात में बार बार बिजली बंद होने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे है। भीषण गर्मी में लोग पंखें, कूलर व एसी का सहारा लेकर घरों में दुबक रहे है। लेकिन बिजली की आवाजाही के कारण लोग परेशान है।

No comments